"लोकप्रियता में तीसरे, लेकिन दिलों में पहले—पंकज धीर को नम आंखों से विदाई"

Chandu
0

Mumbai. महाभारत’ में कर्ण की भूमिका निभाने वाले मशहूर अभिनेता पंकज धीर का बुधवार को कैंसर से निधन हो गया। बी.आर. चोपड़ा के इस टीवी शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई थी।

शुरुआत में पंकज को अर्जुन का रोल मिला था, लेकिन बाद में उन्हें कर्ण का किरदार करने के लिए कहा गया। उन्होंने पहले मना किया क्योंकि उन्हें मूंछें हटानी थीं, लेकिन बाद में मान गए — और यही रोल उनके जीवन का टर्निंग पॉइंट बना।


‘महाभारत’ के बाद पंकज धीर इतने लोकप्रिय हुए कि एक पॉपुलैरिटी पोल में वो तीसरे स्थान पर रहे — उनसे आगे केवल राजीव गांधी और अमिताभ बच्चन थे।


कर्ण के रोल के लिए उन्होंने अपनी हिंदी और उच्चारण सुधारने में खूब मेहनत की। शो में जब कर्ण की मृत्यु दिखाई गई थी, तब लोग इतने भावुक हो गए कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में हजारों लोगों ने सिर मुंडवा लिया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

Todaypioneer

To Top